फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार का इनामी बदमाश साथी समेत गिरफ्तार

Fri, 08 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सिहानी गेट पुलिस ने बावरिया गिरोह के सक्रिय सदस्य 15 हजार के इनामी बदमाश नागर उर्फ मधना को एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ है। दोनों हॉट सिटी में बड़ी वारदात करने की फिराक में थे।
विज्ञापन


आरोपियों के सात साथी फरार हैं, पुलिस की टीमें उनकी तलाश कर रही हैं, जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जा सकता है। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश नागर गौतमबुद्धनगर के रबूपुरा का है।

वर्तमान में वह पूजा कालोनी, लोनी में रहता था। उसका साथी मोनू हरियाणा के नावाड़ी का रहने वाला है। नागर ने करीब 50 डकैती की वारदातें की है। वह बावरिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है। बुलंदशहर से नागर पर 15 हजार रुपये का इनाम था। फरीदाबाद से भी वह वांछित चल रहा था। एनसीआर में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें