फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉकेटमनी न मिली तो चुराने लगे वाहन, दो गिरफ्तार

Tue, 05 Apr 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
का्रइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पॉकेटमनी नहीं मिलने पर दो युवक वाहन चोरी करने लगे। विजयनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान सम्राट चौक से दोनों वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच बाइक  बरामद की हैं। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि वाहन चोर रोहित और कपिल सिद्धार्थ विहार में रहते हैं। दोनों 11वीं पास हैं।
विज्ञापन


रोहित ने बताया कि घर से पॉकेटमनी न मिलने के कारण वह कालोनी में रहने वाले दोस्त सचिन के साथ वाहन चोरी करने लगा। दो माह में करीब दस बाइक चोरी कर ली थी, इनमें से पांच बाइक  देहात क्षेत्रों में बेच चुका है। इनसे बरामद पांच बाइकों में एक क्रॉसिंग्स रिपब्लिक एरिया से चोरी की गई थी, दूसरी दिल्ली से चोरी की गई थी।

चेकिंग के दौरान पकडे़ जाने पर आरोपियों ने खुद को बीटेक स्टूडेंट बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी, हालांकि पूछताछ के दौरान दोनों की पोल खुल गई। आरोपियों ने पढ़ाई छोड़ दी है। वह नोएडा के एक निजी संस्थान में पार्ट टाइम नौकरी भी करते हैं।
विज्ञापन



रेलवे की पार्किंग में खड़ी करते थे चोरी की कार
 गाजियाबाद। इंदिरापुरम से लग्जरी कार चोरी कर भाग रहे फजर के  दूसरे साथी सलमान को भी विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लग्जरी कारों में घूमने के शौक  की वजह से दोनों कारें चोरी करते थे और उन्हें रेलवे की पार्किंग में खड़ी करते थे।

एसओ विजयनगर सुरेंद्र यादव ने बताया कि रविवार को पकड़ में आए कार चोर फजर से पूछताछ करने पर उसके साथी सलमान की जानकारी मिली थी। सलमान विजयनगर की रोजी कालोनी में रहता है।

चोरी की कार को कुछ दिनों तक चलाते थे, इसके  बाद स्टेशन के पास पार्किंग में कारें खड़ी कर उन्हें बेच देते थे। पूर्व में भी कार चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों ने वाहन चोरी के लिए एक स्क्रू भी बनवाया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें