फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर रेडीमेड शॉप संचालक पर चलाई गोली

Thu, 15 Dec 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जटवाड़ा में रंगदारी न देने पर बाइक सवार दो हमलावरों ने रेडीमेड शॉप संचालक पर गोली चली दी। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए, गोली दुकान की छत में लगी। पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। पहले सिहानी गेट और नगर कोतवाली पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही, बाद में सिहानी गेट में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


जटवाड़ा में चेतन चौधरी की रेडीमेड शॉप हैं। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उनसे साढ़े चार लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे। विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचा निकालकर गोली चला दी, जो दुकान की छत में लगी।

इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। चेतन ने 100 नंबर पर और चाचा सोनू को मामले की जानकारी दी। वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों का हुजूम लग गया।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से कहा कि सिहानी गेट पुलिस को शिकायत करें, घटनास्थल उनके थाना क्षेत्र का है। मामला अधिकारियों की जानकारी में पहुंचा तो सिहानी गेट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। 

इस संबंध में एसएचओ सिहानी गेट अवनीश दीक्षित ने बताया कि चेतन ने साहिबाबाद थाना क्षेत्र निवासी पहलवान और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि 2013 में एक व्यक्ति को गोली मारने के आरोप में पहलवान जेल गया था।

पीड़ित व्यक्ति की चेतन के पिता ने मदद की थी, तब से वह उनसे खुन्नस खाता है। अब आरोपी जेल से बाहर है और उन्हें लगातार धमकी दे रहा कि केस में उसके साढ़े चार लाख रुपये खर्च हुए हैं, वह उन्हें दे। दोपहर भी वह चेतन को धमकी देने दुकान पर आया था। विरोध करने पर शाम को आकर वारदात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें