फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इड्रोलिक मशीन के कंप्रेशर का पाइप फटा, दो घायल

Fri, 18 Nov 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
पाइप फटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया में पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में हाइड्रोलिक मशीन की पाइप फटने से आग लग गई। इसमें फैक्ट्री के दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।हादसे में घायल हुए 61 वर्षीय शौकत पुत्र हबीब निवासी नई बस्ती छपरौली बागपत और 44 वर्षीय ब्रहमदेव पुत्र गरजुराम निवासी छपरा बिहार हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राजनगर के रहने वाले गौरव गर्ग की इंडस्ट्रियल एरिया में लोहे के पाइप बनाने की फैक्ट्री है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे फैक्ट्री में करीब 30 लोग काम कर रहे थे। इस दौरान हाइड्रोलिक मशीन का कंप्रेशर का पाइप धमाके साथ फट गया। इससे आग लग गई और आग में मशीन के पास ही मौजूद ब्रह्मदेव और शौकत गंभीर रूप से घायल गए हैं।

धमाका इतना तेज था कि वहां मौजूद अन्य कर्मचारी डरकर फैक्ट्री से बाहर आ गए। इसी दौरान एक कर्मचारी ने गैस का पाइप बंद कर दिया और इससे आग बुझ गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इसके बाद डॉक्टरों ने दोनों को नोएडा के फोर्टिज अस्पताल के लिए रेफर किया। इस संबंध में कविनगर एसओ अवधेश यादव ने बताया कि हादसे में घायल दोनों का इलाज अभी चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें