फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशी के परिजनों ने जताया जान का खतरा, मांगी सुरक्षा

Wed, 11 May 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
बसपा सांसद की बहू हिमांशी की हत्या - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांसद पुत्रवधू हिमांशी कश्यप के परिजनों ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी है। आरोप है कि जब वह गाजियाबाद कोर्ट केस की पैरवी के लिए आते हैं, तो सांसद नरेंद्र कश्यप का बेटा सिद्धार्थ साथियों के साथ उनका घेराव करता है।
विज्ञापन


हिमांशी के चाचा हरिओम कश्यप ने बताया कि मंगलवार को वह कोर्ट में सांसद नरेंद्र कश्यप की जमानत का विरोध करने के लिए आए थे। कोर्ट से बाहर निकलते ही बसपा कार्यालय के पास सांसद का बेटा सिद्धार्थ साथियों संग सफेद रंग की कार में आया।

वह उन्हें घेरने की कोशिश करने लगा। सीओ द्वितीय मनीष मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन


 ‘बेटी को मिला न्याय, हाईकोर्ट में भी करेंगे जमानत का विरोध’
 हिमांशी कश्यप की मौत के मामले में आरोपी राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप की जमानत अर्जी कोर्ट में खारिज होने पर हिमांशी के परिजन खुश हैं। हिमांशी के पिता हीरालाल कश्यप ने कहा कि उनकी बेटी को न्याय मिला है।

अब जमानत अर्जी के लिए सांसद को हाईकोर्ट जाना पडे़गा, वहां भी जमानत का वह विरोध करेंगे। बता दें कि छह अप्रैल को बदायूं निवासी हिमांशी कश्यप की गोली लगने से ससुराल में मौत हो गई थी।

उनके चाचा हरिओम कश्यप ने हिमांशी के ससुर नरेंद्र कश्यप, सास देवेंद्री, पति डॉक्टर सागर, ननद सरिता-शोभा और देवर सिद्धार्थ के खिलाफ दहेज मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में सांसद, उनकी पत्नी और बेटा सागर 7 अप्रैल से डासना जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें