फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Wed, 24 Aug 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शराब तस्करी में पकड़ी गई एक लग्जरी कार को छोड़ने की एवज में 12 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे साहिबाबाद थाने के हेड कांस्टेबल को मेरठ के भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा। पीड़ित कार चालक की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। बाद में गिरफ्तार हेड कांस्टेबल को टीम अपने साथ ही मेरठ ले गई। बुधवार को उसे विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


सोनीपत निवासी राजीव की जाइलो कार करीब आठ महीने पहले शराब तस्करी में साहिबाबाद पुलिस ने पकड़ी थी। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी माह 11 तारीख को राजीव की अर्जी पर कोर्ट ने कार छोड़ने के आदेश जारी कर दिए थे।

राजीव ने बताया कि जब वह कोर्ट के आदेश लेकर थाना साहिबाबाद पहुंचे, तो वहां तैनात हेड कांस्टेबल ऋषिपाल ने उनसे गाड़ी रिलीज करने की एवज में 12 हजार रुपयों की मांग की। राजीव ने रिश्वत देने से इंकार किया तो उसके साथ गाली गलौच भी की। राजीव ने इसकी शिकायत मेरठ में भ्रष्टाचार निवारण संगठन में की थी।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात इंस्पेक्टर अशोक राणा ने बताया कि श्रषिपाल को रंगे हाथ पकड़ने के लिए राजीव को केमिकल लगे 12 हजार रुपये दिए गए। उसके साथ ही उदयवीर सिंह सिरोही, विजय सिंह, कुंवर पाल सिंह, महिला कांस्टेबल शारदा सिरोही को भी टीम में लगाया गया।

गवाह के रूप में एएसडीएम सीबी सिंह और एडीएम वित्त के लिपिक भी मौजूद रहे। जैसे ही रिश्वत की रकम हेडकांस्टेबल ऋषिपाल ने पकड़ी वैसे ही टीम ने उसे धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ साहिबाबाद थाने में ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें