फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती डालने वाले गैंग का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार

Thu, 12 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कविनगर पुलिस ने ट्रांसफार्मर से सामान चुराने और डकैती डालने वाले गिरोह के सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनसे लूट-चोरी का करीब 20 लाख रुपये कीमत का ट्रांसफार्मर का सामान, मिनी ट्रक और औजार बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी आबिद और राशिद निवासी मसूरी, आमिर निवासी गुलजार कालोनी गाजियाबाद, फिरोज, जाहिद, फिरोज निवासी भावनपुर व आशू निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ हैं। इन्हें बुधवार तड़के संजयनगर सेक्टर-23 से चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।

इनके पास से दो बंडल बिजली का 800 मीटर तार, ट्रांसफार्मर से चोरी किया सामान, दो तमंचे, दो चाकू व चोरी करने वाले उपकरण के अलावा बाइक और एक छोटा हाथी (मिनी ट्रक) बरामद हुआ है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसपी सिटी सलमान ताज पाटिल ने बताया आबिद गैंग लीडर है, जबकि राशिद बागपत के बलौनी से बिजली चोरी के मामले में वांछित था। आबिद और राशिद पर लूट-चोरी के एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। इस गैंग के खिलाफ गैंगस्टर और एनएसए के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि इस गैंग ने चार जनवरी की रात सदरपुर इलाके में पानी के प्लांट में डकैती डाली थी। इसके अलावा उसी रात इन्होंने रस्सी से बिजली के तारों को शॉर्ट कर ट्रांसफार्मर चोरी किया था।

ये अब तक 10 से अधिक ट्रांसफार्मर चोरी कर चुके हैं। चोरी के माल को दिल्ली, संभल और मेरठ के कबाड़ियों को बेचते थे। आईजी मेरठ जोन ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। 

दिन में बाइक से रेकी और रात में चलती लाइन में करते थे शॉर्ट
एसपी सिटी ने बताया कि राशिद और आमिर दिन में बाइक पर रेकी करते थे। आबिद और उसके बाकी साथी रस्सी और लोहे चेन से बिजली के तारों में शॉर्ट करते थे। इसके बाद कटर, प्लास, पेंचकस आदि से ट्रांसफार्मर को नीचे उतार कर उसमें से सामान चोरी करते थे। यह गैंग कोहरे के दौरान ज्यादा वारदात करता था। 
विज्ञापन


इन वारदातों का खुलासा 
चार जनवरी: सदरपुर में निर्माण सिटी से 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से करीब सवा पांच लाख का सामान चोरी, विरोध करने पर तीन लोगों को बंधक बना कर पीटा। 
छह जनवरी: रईसपुर गांव के बीच खेत में रखे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से साढ़े छह लाख रुपये का सामान चोरी किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें