जानकारी के अनुसार, युवक ने रात करीब 10:00 बजे अपने पिता से पिलखुवा में नौकरी लगने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी।
हापुड़ में धौलाना थाना क्षेत्र गांव सपनावत निवासी युवक केशव (18) का शव सुबह गांव से 5 किलोमीटर दूर धान के पूलों में छिपा हुआ मिला। युवक रोज की तरह बुधवार सुबह भी दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। लेकिन कई घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
आशंका है कि युवक की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को छिपा दिया गया। मृतक सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। युवक की मौत से गांव में कोहराम मचा है। मौके पर पहुंची पुलिस गांव के अन्य युवकों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार, युवक ने रात करीब 10:00 बजे अपने पिता से पिलखुवा में नौकरी लगने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी। युवक के शव पर चोटों के निशान है। मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।