फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी घी चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Thu, 02 Mar 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कविनगर पुलिस ने देसी घी समेत ज्वैलरी चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे सेक्टर-23 संजयनगर में हुई तीन चोरियों का खुलासा हुआ है। साथ ही ज्वैलरी और देशी घी के पांच पैकेट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में दीपक उर्फ जोजो, सोनू उर्फ छोटा बांदरू व एक नाबालिग (15) हैं। एसएचओ कविनगर हेमंत राय का कहना है कि पुलिस ने एक सूचना पर सेक्टर-23 से तीनों आरोपियों को दबोचा। आरोपी शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे।

इन्होंने 11 फरवरी की रात संजय नगर निवासी प्रकाश चंद चोपड़ा, 13 फरवरी की रात अंकित शर्मा के घर और 17 फरवरी की रात शिवकुमार गर्ग की दुकान में चोरी की थी। गैंग के अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ का कहना है कि गैंग के सदस्य शादी समारोह में वेटर का भी काम करते हैं। जहां से देर रात लौटते वक्त चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें