फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलखती रही मासूम, पिता ने लगा लिया फंदा

Tue, 12 Apr 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
का्रइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चार साल की बच्ची रोती रही, उसके पिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक घटना सोमवार को शास्त्रीनगर में हुई। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह मानी जा रही है। सुसाइड नोट नहीं मिला है। कविनगर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


मृतक सोनू (29) था। वह लखीमपुर खीरी के गांव पनही का रहने वाला था। यहां शास्त्रीनगर सी-ब्लॉक में पत्नी चांदनी और बेटी अनन्या (4) के साथ रहता था। चौधरी मोड़ पर शीशे लगाने का काम करता था। चांदनी मेड का काम करती है।

सुबह 10 बजे सोनू के लिए चाय बनाकर पत्नी काम पर गई थी। घर पर सोनू और उसकी बेटी ही थे। इस दौरान पत्नी के दुपट्टे से सीलिंग फैन पर फंदा लगा सोनू ने जान दे दी। सुबह करीब 11 बजे अनन्या कमरे में रो रही थी। आवाज सुन पड़ोसियों ने अंदर झांककर देखा तो सोनू फंदे पर लटका था।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने चांदनी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर सोनू को फंदे से उतारकर परिजन सर्वोदय अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

एसएचओ कविनगर ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह लग रही है। सोनू के माता-पिता भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि फरवरी 2016 में ही उनके बेटे अजय ने भी घूकना में सुसाइड कर लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें