भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया हमला प्रकरण में पुलिस ने 18 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने फाइल तैयार कर अधिकारियों के पास भेज दिया है। वहीं, पुलिस मेरठ जेल में बंद शूटर विक्की को रिमांड पर लाने की तैयारी भी कर रही है।
जिन आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी, उनमें मनीष चौधरी, विक्की चौधरी, मनोज, राजू उर्फ बाली, राम उर्फ रामकुमार निवासीगण महरौली गाजियाबाद, बबलू उर्फ योगेंद्र निवासी राजनगर एक्सटेंशन, बिट्टू उर्फ अरुण निवासी मीनाक्षीपुरम गंगानगर मेरठ, निशांत भदौरिया निवासी प्रताप विहार गाजियाबाद, राहुल त्यागी निवासी दौसा बिनौली बागपत, गौरव गुर्जर निवासी राजपुर दनकौर, अभिषेक गुर्जर निवासी सिरौली लोनी, जितेंद्र पौपे निवासी सदरपुर, शेखर निवासी रजापुर, शौकेंद्र निवासी बडौत, संसार सिंह निवासी छुर्र सरधना, रोहन उर्फ पहलवान उर्फ राहुल निवासी निरोजपुर बागपत, विजय बहादुर निवासी गोविंदपुरी मोदीनगर आदि हैं।
बता दें कि 11 अगस्त को रावली रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया के काफिले पर कार सवारों ने एके 47 और ऑटोमेटिक हथियारों से हमला किया था, जिसमें भाजपा नेता समेत छह लोग घायल हो गए थे।