फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में की आत्मदाह की कोशिश

Mon, 12 Jun 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
gangrape - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 विजय नगर निवासी गैंगरेप पीड़िता ने सोमवार को पुलिस पर कार्रवाई न करने और समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी ऑफिस पर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने समय रहते उससे केरोसिन से भरी बोतल छीन ली। घटना के बाद एसएसपी ने कोतवाली एसएचओ को रिपोर्ट दर्ज कर तुरंत जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह विजय नगर बाईपास पर अकेले रहती है। शनिवार रात वह किसी काम से कोतवाली क्षेत्र में गई थी तभी उसके घर के पास रहने वाले कार सवार तीन युवकों ने उसे अगवा कर उससे गैंगरेप किया और नंदग्राम क्षेत्र में फेंक कर फरार हो गए। महिला सिहानी गेट थाने पहुंची और पुलिस को मामले की शिकायत दी।

आरोप है कि सिहानी गेट पुलिस ने मामला कोतवाली क्षेत्र का बताते हुए टरका दिया। महिला कोतवाली पहुंची और शिकायत दी। कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को थाने में बुलाया और कार्रवाई करने के बजाय उल्टे उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने महिला को आरोपियों से रुपये दिलवाने की भी बात कही। रविवार को पूरे दिन शिकायत दर्ज नहीं होने पर महिला केरोसिन से भरी बोतल लेकर आत्महत्या की नीयत से सोमवार सुबह एसएसपी ऑफिस पहुंची। यह देख एसएसपी ऑफिस पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत महिला से केरोसिन की बोतल छीन ली और उसे एसएसपी से मिलवाया।

एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि मामले में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस मामले को बता रही संदिग्ध
महिला का आरोप है कि करीब एक साल पहले भी इन्हीं आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती की थी। हालांकि उस समय आसपास के लोगों ने उस पर दबाव बनवाकर समझौता करवा दिया था। शनिवार को भी पुलिस सीमा विवाद में फंसी रही और रविवार को मामला दर्ज नहीं हो सका। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला आपसी विवाद का लग रहा है।
विज्ञापन


जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले में पीड़िता के साथ आई एक अन्य महिला की भूमिका संदिग्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें