लोकप्रिय विहार में छत से घर में घुसे चोरों ने लाखों का माल उड़ा लिया। चोरी के दौरान परिवार घर में ही सोता रहा। तड़के परिवार को चोरी का पता चला। परिवार के अनुसार दिनभर थाने के चक्कर काटने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
लोकप्रिय विहार निवासी अहमद अली नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार रात वह घर में ही परिवार के साथ सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे उठे तो देखा कि घर की अलमारियां खुली हैं। अंदर सारा सामान बिखरा है।
उन्होंने बताया कि चोर घर से करीब 14 तोले सोने और डेढ़ किलो चांदी की ज्वैलरी ले गए हैं। छत का दरवाजा भी खुला था। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू की।
अहमद अली ने बताया कि 15 दिन बाद उनके बेटे आमिर खान का निकाह है, जिसके लिए ज्वैलरी उन्होंने रखी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह से चक्कर काटने के बाद भी शाम तक चोरी की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज नहीं की है। एसओ अवधेश यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर चारों की तलाश की जाएगी।
- पुलिस को शक, नशीला स्प्रे डालकर की चोरी
एसओ ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला नशीला स्प्रे छिड़कर चोरी का लग रहा है। पीड़ित का बेटा छत पर ही सो रहा था, लेकिन उसे भी आहट नहीं लगी।