फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले पांच दबोचे

Fri, 09 Jun 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
factories - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लिंक रोड पुलिस ने शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान बंद फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सभी एक रिक्शे से साइट फोर की एक कंपनी से चोरी किया गया माल कबाड़ी को बेचने जा रहे थे। पुलिस ने पांचों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


 लिंक रोड थाना क्षेत्र की औद्योगिक क्षेत्र चौकी के पास बृहस्पतिवार रात करीब 10.30 बजे पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उन्हें एक रिक्शे पर पांच लोग कुछ सामान ले जाते दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने इन्हें रोक कर सामान के बारे में जानकारी की तो पांचों गोलमोल जवाब देने लगे। सख्ती से पूछताछ करने इन्होंने बताया कि यह सामान बुधवार को साइट फोर की एक बंद पड़ी कंपनी से चोरी किया है।

वह इसे कबाड़ी के पास बेचने जा रहे थे। एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर बंद पड़ी फैक्ट्रियों में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। इनके नाम शहनवाज निवासी हरदोई, बबलू निवासी सीतापुर, महबूब निवासी बिहार, नेमचंद और सचिन निवासी बदायूं हैं। इनके कब्जे से पांच चाकू, एक बेल्डिंग मशीन, तीन बिजली की मोटर, दो पंखे, छह किलो कॉपर का तार बरामद किया है।  
विज्ञापन


सामान खरीदने वाला कबाड़ी भी दबोचा      
एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी बंद पड़ी फैक्ट्रियों से मशीन मोटर और लोहे का सामान चोरी करते थे और कबाड़ी को बेच देते थे। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया है।       

1500 रुपये में बेचते थे मशीनें      
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह साहिबाबाद साइटफोर की बंद पड़ी कंपनियों को निशाना बनाते थे। यहां से चोरी की गई मशीनें मात्र 1500 रुपये में ही कबाड़ी को बेच देते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें