फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक छात्रा का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर दोस्तों को भेजे मैसेज

Tue, 09 May 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
फेसबुक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक बीटेक छात्रा का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर उसके नाम से सहे‌िललियाो को मैसेज किए जा रहे हैं। पीड़ित छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा गाजियाबाद के निजी कॉलेज में बीटेक कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके दोस्तों ने उन्हें बताया कि उसकी प्रोफाइल से उलटे-सीधे मैसेज आ रहे हैं। छात्रा ने जांच की तो उसके नाम और उसकी फोटो लगा हुआ एक और फेसबुक एकाउंट बना हुआ है।

प्रोफाइल से उसके सभी दोस्तों को मैसेज और फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई है। छात्रा ने शक जताया कि कोई उसकी फोटो का दुरुपयोग कर उसे बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। क्राइम ब्रांच प्रभारी एससी बेलवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही प्रोफाइल डी-एक्टीवेट कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


दोस्तों को बोला, पुरानी प्रोफाइल हो गई बंद
छात्रा के अनुसार उसका नया फेसबुक एकाउंट बनाने वाले ने उसके दोस्तों को मैसेज भेजे हैं। जब दोस्तों ने पुरानी प्रोफाइल के बारे में पूछा तो आरोपी ने कहा कि पुरानी प्रोफाइल बंद हो गई है। उसे अनफ्रेंड कर दें। नई प्रोफाइल पर ही बात करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें