फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने कंपनी कर्मचारी के अकाउंट 22 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग की

Mon, 23 Jan 2017 12:43 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
Online - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ठगों ने एक कंपनी कर्मचारी के अकाउंट से 22 हजार रुपये की ऑनलाइन शापिंग कर ली है। इस संबंध में नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन में रहने वाले पीयूष अग्रवाल नोएडा सेक्टर-62 की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका राजनगर स्थित एचडीएफसी बैंक में अकाउंट है।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिससे उन्हें 22 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग किए जाने का पता चला, जबकि एटीएम कार्ड उनके पास था। इसके बाद उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया और पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को वह बैंक जाकर इसकी पूरी जानकारी लेंगे। पीयूष ने इस संबंध में एसपी सिटी से शिकायत की। एसपी सिटी ने मामले की जांच साइबर सेल को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में क्राइम ब्रांच के प्रभारी एससी बेलवाल का कहना है कि यह कार्ड क्लोनिंग का मामला है और इसकी जांच की जाएगी। इससे पहले भी कार्ड क्लोनिंग के कई मामलों की जांच चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें