फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली डिवाइड पर चढ़ी, 3 घंटे जाम लगा

Sat, 06 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
जाम में फंसी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे-58 पर आयुध निर्माणी गेट के सामने शुक्रवार को ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके चलते हाईवे पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में फंसकर लोगों की फजीहत हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली गाजियाबाद की ओर से आ रही थी। हाईवे पर आयुध निर्माणी गेट के सामने अवैध कट से निकलने के लिए चालक ने ट्रैक्टर ट्राली डिवाइडर पर चढ़ा दी।

इसके चलते हाईवे के दोनों और जाम लग गया। मेरठ से दिल्ली की ओर जाने वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब सात बजे से दस बजे हाईवे पर जाम लगा रहा। जाम में फंसने के कारण लोग देरी से आफिस पहुंचे। बच्चे भी स्कूल देरी से पहुंचे। कई एंबुलेंस और वीआईपी गाड़ियां भी जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बृहस्पतिवार रात पाइप लाइन मार्ग भीकनपुर गांव के पास नील गाय को बचाने के प्रयास में कार पलट गई। हादसे में चालक रामफल घायल हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें