फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्ट्रीब्यूटर के सेल्समैन से एक लाख लूटे

Sat, 09 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बॉर्डर थाने से महज चार सौ मीटर की दूरी पर नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने मधुसूदन घी के डिस्ट्रीब्यूटर के सेल्समैन से एक लाख रुपये लूट लिए। पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


मौजपुर दिल्ली निवासी श्याम सिंह मधुसूदन घी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। शुक्रवार दोपहर उनकी दुकान के सेल्समैन राहुल गर्ग निवासी मौजपुर और राकेश कुमार मार्केट से कलेक्शन करने गए थे। मौजपुर से पेमेंट कलेक्शन करते हुए जौहरीपुर दिल्ली जा रहे थे।

दोनों ने बताया कि जब वह लोनी बॉर्डर थाने के पास स्थित सत्यम मूवी पैलेस के पास पहुंचे, तो बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश ने राहुल से तमंचे के बल पर रुपयों से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन


बदमाश उन्हें शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर दिल्ली की ओर भाग गए। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। सीओ लोनी अनिल यादव का कहना है कि दोनों के बयानों में भिन्नता है।

सूचना 3.50 लाख रुपये लूट की दी गई थी, जबकि बाद में एक लाख रुपये और अन्य पर्चियां लूटा जाना बताया। उन्होंने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। पुलिस घटना के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें