फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिटेक्टिव एजेंसी कर्मी को कार सवारों ने लूटा

Sun, 19 Feb 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीटी रोड पर अर्थला पीर के सामने शनिवार रात को कार सवार चार बदमाशों ने एक डिटेक्टिव एजेंसी कर्मी को लूट लिया। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर उनकी कार में भी तोड़फोड़ की। बदमाशों सोने की चेन, घड़ी, गाड़ी की चाभी और एक हजार रुपये की नगदी लूटकर ले गए।    
विज्ञापन


शालीमार गार्डन निवासी राजेश कुमार नोएडा स्थित एक डिटेक्टिव एजेंसी में काम करते हैं। वह शनिवार को दोस्त की शादी में राजनगर आरडीसी गए हुए थे। वह रात करीब दो बजे शादी से लौट रहे थे। वह अर्थला पीर के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आई एक कार ने उन्हें ओवरटेक कर रोका।

जब तक वे कुछ समझ पाते कार से चार बदमाश उतरे और उनकी कार में लगी चाभी निकाल ली। इसके बाद बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और उनसे डेढ़ तोले की सोने की चेन, लॉकेट, एक मोबाइल फोन, करीब 25 हजार रुपए की घड़ी और एक हजार की नगदी लूट ली।
विज्ञापन


विरोध पर बदमाशों ने हॉकी और डंडो से उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव का कहना है कि पीड़ित ने घटना के संबंध में थाने में कोई शिकायत नहीं दी है। 

हिंडन चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई वारदात      
बदमाशों ने देर रात जिस जगह पर वारदात को अंजाम दिया है उससे कुछ ही दूरी पर हिंडन चौकी है। बदमाश करीब दस मिनट तक उसके साथ मारपीट और लूटपाट करते रहे लेकिन पुलिस की पीसीआर एक बार भी उस रास्ते से नहीं गुजरी।       

10 बार मिलाया 100 नंबर      
राजेश का कहना है कि बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने अपने दूसरे मोबाइल फोन से 10 बार पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के लिए 100 नंबर डायल किया। एक बार भी फोन नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त को फोन करके बुलाया। वह इसके बाद भी 100 नंबर मिलाते रहे। करीब दो घंटे बाद नंबर मिला और वारदात की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें