फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ इंस्पेक्टर से परेशान युवती पहुंची थाने

Wed, 18 Jan 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ साहिबाबाद
विज्ञापन
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप
विज्ञापन
करीब दो माह पहले सीआरपीएफ इंस्पेक्टर द्वारा जिम संचालिका से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। मंगलवार को पीड़ित युवती फिर थाने पहुंची और सीआरपीएफ इंस्पेक्टर और उसके साथी पर घर में घुसकर धमकी देने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शक्तिखंड निवासी पीड़ित युवती ने बताया कि उसके जिम में आने वाले रिंकू यादव ने अपने साथी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर विजयपाल यादव के साथ मिलकर नवंबर में उसके साथ छेड़छाड़ की थी।  पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी।

पीड़ित युवती ने बताया कि दोनों आरोपी तीन दिन पहले उनके घर में घुस आए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि करीब दो माह बीतने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


पीड़िता ने सुरक्षा की गुहार लगाई। एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने पीड़िता से शिकायत लेकर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एसएचओ ने बताया कि क्राइम ब्रांच से बात की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें