फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में हज हाउस के सुपरवाइजर की मौत

Sun, 28 Aug 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
हज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीटी रोड पर थाना साहिबाबाद के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हज हाउस के सुपरवाइजर की मौत हो गई। लोगों ने उन्हें लाजपत नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए और परिजनों को सूचना देकर वहां से चले गए। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो सुपरवाइजर व्हील चेयर पर बैठा था और सिर से खून बह रहा था।
विज्ञापन


परिजन उन्हें अस्पताल के अंदर ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। लाजपत नगर स्थित स्वरूप पार्क निवासी चंद्र प्रकाश(47) हज हाउस में सुपरवाइजर थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह खाना खाकर टहलने गए थे।

करीब आधे घंटे बाद उनकी पत्नी ज्योती पर फोन आया कि उनके पति का एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें लाजपत नगर स्थित निजी अस्पताल ले आए है, जिसके बाद वह अपनी बेटियों के साथ अस्पताल पहुंची। उनका कहना है कि डॉक्टरों को इलाज के लिए बोला, जहां  उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ज्योति ने डॉक्टरों पर इलाज में देरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।


एनएच-24 पर बाइक  सवार को बस ने रौंदा, मौत
मसूरी (ब्यूरो)। एनएच-24 पर डासना टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बस चालक तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

अकरम (32) निवासी कुशलिया मसूरी इलाके में नल बोरिंग का काम करता था। अकरम शनिवार रात साढ़े नौ बजे बाइक पर कुशलिया से मसूरी जा रहा था। डासना टोल टैक्स के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अकरम दूर जा गिरा और उसके सिर से हेलमेट उतर गया। 

उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक बस को लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। एसओ मसूरी का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के बाद ही पुलिस आरोपी बस चालक के खिलाफ कार्रवाई करेगी। पुलिस टोल पर लगे सीसीटीवी की मदद ले रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें