फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बंदी के विरोध में कांग्रेस-रालोद का प्रदर्शन

Mon, 21 Nov 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
1000-500 के नोट बंदी के विरोध में सोमवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। दूसरी ओर, रालोद कार्यकर्ताओं ने डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया। उन्होंने किसानों और शादी के लिए बैंक खाते से नगद निकासी की सीमा बढ़ाकर पांच लाख रुपये किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलक्ट्रेट के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पर्यवेक्षक व कांग्रेस के सीनियर नेता नसीब पठान ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिना तैयारी के नोट बंदी का फैसला लेकर जनता की परेशानी बढ़ा दी है।

इस दौरान एआईसीसी सचिव नसीब सिंह, एनपी सिंह, मथन डेढा, मुगलेश जिलानी, पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल, ओमप्रकाश शर्मा, प्रेमप्रकाश चीनी मौजूद रहे।दूसरी ओर, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अजयपाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएम निधि केसरवानी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल, मेडिकल स्टोर, स्कूलों में, कृषि उपकरणों की खरीद, पुरानी मुद्रा के लेनदेन को मान्य किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल एटीएम भेजने और किसानों से छह महीने के लिए वसूली स्थगित करने की मांग की। इस दौरान चौधरी मनवीर सिंह, सुधीर बाहुबली, राहुल चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, राजीव तालान मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री का पुतला फूंके जाने और अपशब्दों का प्रयोग करने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर कविनगर थाने में 35 कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। भाजपा कार्यकर्ता हरिओम पांडेय ने सतीश शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना, सुनील चौधरी, पूजा चड्ढा समेत 35 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ कविनगर ने बताया कि पुलिस मामले को जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें