फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े कंपनी निदेशक के घर लाखों की चोरी

Thu, 20 Oct 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
डीएलएफ कालोनी में चोरों ने मंगलवार दोपहर एक निजी कंपनी में निदेशक के घर से लाखाें रुपये की ज्वैलरी और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने तहरीर दे दी है। पीड़ित ने मेड पर शक जताया है।डीएलएफ स्थित बी-ब्लॉक के मकान संख्या-69 में मनोज कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में निदेशक हैं। मंगलवार को उनकी पत्नी और बच्चे मायके गए हुए थे।
विज्ञापन


वह सुबह गेट पर ताला लगा कर ऑफिस गए और शाम करीब सात बजे ऑफिस से लौटे। उन्होंने मेन गेट का ताला खोला और घर में घुसते ही उनके होश उड़ गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां खुली थीं। करीब तीन लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी और बीस हजार रुपये गायब थे। किचन में बनी खिड़की की ग्रील कटी हुई थी।

एसओ साहिबाबाद सुरेंद्र यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल जा रही है।  

- रसोई में मिले पैरों के निशान
मनोज ने बताया कि जब वह घर में आए तो किचन की ग्रील कटी हुई थी। किचन में पैरों के निशान थे, निशान छोटे होने की वजह से महिला के पैरों के निशान लग रहे हैं। उन्हें अपने घर में काम करने वाली मेड पर शक है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले मेन गेट की एक चाभी भी गुम हो गई थी। हो सकता है कि मेड को चाबी मिली हो और ताला खोल कर अंदर घुसी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुमराह करने के लिए ग्रील को काट दिया गया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें