फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार केंद्रों पर हुई सीआईएसएफ की परीक्षा

Mon, 30 May 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
cisf - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर रविवार को सीआईएसएफ भर्ती की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराई गई। इन केंद्रों पर कुल 3350 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2764 परीक्षार्थी शामिल हुए। 886 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


परीक्षा एक ही पाली में हुई, लेकिन बायोमैट्रिक जांच की वजह से सभी परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे ही केंद्रों पर बुला लिया गया था। सेठ मुकुंद लाल इंटर कालेज के परीक्षा नियंत्रक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में चार केंद्र सेठ मुकुंद लाल, एसएसडी, एसडी और एमबी गर्ल्स इंटर कालेज में परीक्षा संपन्न कराई गई है।

परीक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ अधिकारी ही संभाले हुए थे। उन्होंने परीक्षा के लिए केवल स्कूल कैंपस लिया गया था। परीक्षा कंट्रोलर सुरेंद्र पाल ने बताया कि दोपहर बारह बजे से दो बजे के बीच परीक्षा हुई। इससे पूर्व एक-एक छात्र की बायोमैट्रिक  हाजिरी लगाई गई।
विज्ञापन


किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा न हो इसके लिए प्रत्येक परीक्षार्थी की फोटोग्राफी हुई और पूरी परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। परीक्षार्थियों ने बताया कि ऑब्जेक्टिव पैटर्न पर प्रश्न पूछे गए थे। जीके और वर्तमान में चल रहे मुद्दों से जुडे़ प्रश्न ही प्रश्नपत्र में थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें