फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टे रुपयों के चक्कर में छोड़ा चालान, पुलिस जागरूकता में जुटी

Wed, 09 Nov 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
यातायात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चालान काटकर जुर्माना वसूलने में यूपी में नंबर वन की तैयारी कर रही जिला पुलिस को भी 500-1000 रुपये के नोट बंद होने से झटका लगा है। लिहाजा ट्रैफिक पुलिस ने अब चालान काटने से ज्यादा लोगों को जागरूक करने पर फोकस करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने यातायात माह में शहर के एक लाख लोगों को को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य रखा है। दरअसल, चालान काटने पर मौके पर पैसे वसूलने पर लोग 500 और एक हजार रुपये के नोट दे रहे हैं, लेकिन छोटे नोट नहीं होने के कारण पुलिसकर्मी अधिकांश लोगों को हिदायत देकर छोड़ रहे हैं।

बुधवार को शहर में रोजाना के मुकाबले 50 प्रतिशत कम चालान काटे गए। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि चालान काटे गए हैं, लेकिन मौके पर जुर्माना कम वसूला गया है। बता दें कि ट्रैफिक पुलिस की यूपी में चालान काटकर जुर्माना वसूलने में पहले नंबर पर रहने की प्लानिंग थी।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को शहर केकई स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया। राजनगर केसंस्कार वर्ल्ड स्कूल और गीता संजय स्कूल लोहियानगर में स्टूडेंट्स और टीचर्स को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। इसके अलावा एएलटी स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के ड्राइवरों और विद्या भारती स्कूल सूर्यनगर के स्कूल बस के ड्राइवरों आदि को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें