फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बदलने के चक्कर में फंसा चौकी इंचार्ज, सस्पेंड

Sat, 17 Dec 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
note - फोटो : ANI
विज्ञापन
नोट बदलने के चक्कर में फंसे एक और दरोगा पर गाज गिरी है। एसएसपी ने नंदग्राम चौकी इंचार्ज अनिल यादव को सस्पेंड कर दिया है।पुलिस सूत्रों की मानें तो करीब एक पखवाड़ा पहले आठ लाख के पुराने नोटों को नई करेंसी में बदलने के लिए एक व्यापारी ने बिचौलिया के माध्यम से चौकी इंचार्ज से संपर्क किया था।
विज्ञापन


नोट बदलवा कर उन्हें बिचौलिया को दे दिए गए, लेकिन इस बीच बिचौलिया गायब हो गया। व्यापारी ने शिकायत की तो उपनिरीक्षक ने बताया कि बिचौलिया को मसूरी थाना क्षेत्र में पकड़ लिया गया है, लेकिन व्यापारी पहुंचा तो कह दिया कि वह फिर भाग गया है। यह मामला एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने उपनिरीक्षक को सस्पेंड कर दिया।

इस संबंध में एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि इस मामले में चौकी इंचार्ज की भूमिका प्रथम दृष्ट्या संदिग्ध प्रतीत हुई है, लिहाजा उसे सस्पेंड किया गया है। सीओ से मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को भी नोएडा में नई करेंसी के झांसा देकर 20 लाख रुपये हड़पने के मामले में गाजियाबाद क्राइम ब्रांच के दरोगा का नाम आने पर पुलिस की काफी किरकिरी हुई है। इस मामले में भी एसएसपी ने आरोपी दारोगा जेएस शर्मा को सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें