फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मारी कार को टक्कर, एनडीआरएफ जवान की मौत

Fri, 08 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दिल्ली से लौट रहे एनडीआरएफ जवानों की कार को बुधवार रात हापुड़ चुंगी के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन


एनडीआरएफ जवान हरवीर सिंह (32) पुत्र जगवीर सिंह निवासी ग्राम बनोता नोएडा निवासी थे। वह गाजियाबाद में एनडीआरएफ की आठवीं वाहिनी बटालियन में कांस्टेबल थे। हरवीर सिंह बुधवार दोपहर दिल्ली के एक सर्विस सेंटर में सरकारी कार की सर्विस कराने ड्राइवर जगपाल सिंह के साथ गए थे।

देर रात करीब साढे़ 12 बजे लौटते समय हापुड़ चुंगी के पास दिल्ली से मेरठ की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार बिजली के पोल से जा टकराई। हरवीर और जगपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद हरवीर को यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया गया। यशोदा में वेंटिलेटर खाली न होने के कारण हरवीर को संयुक्त जिला अस्पताल ले जाया गया।

संयुक्त अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एनडीआरएफ के अधिकारियों ने हरवीर सिंह के परिजनों को इस बारे में सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद हरवीर का शव परिजनों को सौंप दिया गया। दूसरे जवान जगपाल सिंह को बृहस्पतिवार को इलाज के बाद सर्वोदय अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।  

ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की बुधवार रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शहीद हरवीर सिंह का अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव बनोता में किया गया। -पीके श्रीवास्तव, एनडीआरएफ कमांडेंट।

सड़क हादसे में घायल स्कूटी सवार की मौत
सड़क हादसे में घायल हुए स्कूटी सवार की बृहस्पतिवार को यशोदा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह दादरी थाना क्षेत्र में हुआ था।
 नई मंडी दादरी के रहने वाले राजेश कुमार (50) एक सिक्योरिटी कंपनी में मैनेजर थे।

बुधवार सुबह राजेश स्कूटी पर सवार होकर अपने आफिस जा रहे थे। आफिस से कुछ दूरी पर ही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने राजेश को नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से राजेश को गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था।

इस मामले में राजेश के बेटे राहुल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। नोएडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
तीन कार सवार घायल
 दिल्ली - सहारनपुर हाईवे पर ग्राम डूंडाहैडा के समीप कार में सवार मोहननगर गाजियाबाद निवासी लोकेश, संजय और राकेश ट्रक की टक्कर लगने पर घायल हो गए। घायलों को ट्रानिका सिटी स्थित नर्सिंग होम भर्ती कराया। दुर्घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें