फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत

Fri, 08 Jul 2016 12:35 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के गांव जरारा में हैंडपंप की बोरिंग करते वक्त पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे एक किसान की मौत हो गई। हादसे में हैंडपंप मिस्त्री गंभीर झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार दोपहर हुई। 
विज्ञापन

सहसवान के गांव जरारा में गुरुवार को अहिवरन सिंह के घर में हैंडपंप का बोरिंग किया जा रहा था। बोरिंग करते वक्त लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में अहिवरन (37) पुत्र दंगन सिंह की मौके पर मौत हो गई और हैंडपंप का मिस्त्री रामभरोसे गंभीर झुलस गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि हाईटेंशन लाइन टूट कर नहीं गिरी। 
एक सप्ताह में हाईटेंशन लाइन से चार लोगों की मौत
बदायूं। एक सप्ताह में हाईटेंशन लाइन से हादसे की यह तीसरी घटना है। दो दिन पहले सिविल लाइंस थाने के गांव सोई में छोटे नाम के युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जान चली गई थी। इससे पहले फैजगंज बेहटा थाने के गांव गुड़िया धुरेकी में हैंडपंप का बोरिंग करते वक्त सोनू और विशाल नाम के दो युवकों की मौत हो गई थी। ये दोनों भी हैंडपंप मिस्त्री थे। गौर करने वाली बात यह है कि तीनों हादसे आबादी में काफी नीचे तक झूल रही हाईटेंशन लाइनों से हुए हैं। 
विज्ञापन


करंट से संविदा कर्मी झुलसा
सिलहरी। कुंवरगांव थाने के गांव ललेई निवासी ज्वाला प्रसाद (35) बिजली विभाग में संविदा कर्मी है। गुरुवार को सिलहरी गांव में बिजली लाइन टूट गई थी। ज्वाला प्रसाद लाइन ठीक करने गया था। वह पोल पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान सप्लाई चालू हो गई। इससे वह गंभीर झुलस गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से ज्वाला प्रसाद को गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें