फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को अगवा कर कार-नगदी लूटी

Mon, 07 Nov 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
gun - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
तिबड़ा रोड रेलवे फाटक के पास रविवार रात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर चालक को अगवा कर कार, मोबाइल और छह हजार की नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और करीब चार घंटे कार में मोदीनगर-मुरादनगर के बीच घुमाते रहे। बाद में तहसील के पास फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर दी है।

 पीड़ित संदीप पुत्र सिरदार सदरपुर गाजियाबाद का रहने वाला है। रविवार रात करीब आठ बजे वह मौसेरे भाई वीरेंद्र निवासी तिबड़ा गांव मोदीनगर को छोड़ने तिबड़ा आया था। लौटते वक्त रेलवे फाटक बंद होने के कारण उसने कार तिबड़ा रोड पर रोक ली। इसी दौरान तमंचा दिखाकर पांच बदमाशों ने उसे कार में बंधक बना लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों उसके साथ मारपीट की और कार को लेकर मोरटा गांव के पास पहुंचे। यहां बदमाशों ने संदीप को इनोवा कार में बैठा दिया। बदमाश उसकी लग्जरी कार, छह हजार की नगदी, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी कागजात लूटकर ले गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि इनोवा में सवार बदमाश उसे रात में करीब चार घंटे मोदीनगर-मुरादनगर में घुमाते रहे और बाद में तहसील के पास फेंककर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा का कहना है कि तहरीर मिलने पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें