फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी को पीटा-फायरिंग कर भागे

Mon, 17 Apr 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हिंडन बैराज के पास शनिवार देर रात दर्जन भर हथियारबंद हमलावरों ने बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी और उसके तीन साथियों को जमकर पीटा। मारपीट में कारोबारी का सिर फट गया है। पीड़ित कारोबारी ने इंदिरापुरम थाने में 12 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।     

भोपुरा निवासी सचिन ने बताया कि वह अभिषेक, प्रदीप और अमित के साथ बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करते हैं। हिंडन के पास स्थित निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर उन्होंने ट्रक से रोड़ी सप्लाई की थी। वह शनिवार देर रात को हिंडन बैराज साइट पर तीनों साथियों के साथ पेमेंट लेने आए थे।
विज्ञापन


रात करीब दो बजे तीन गाड़ियों  में सवार करीब 12-13 लोग वहां पहुंचे, उनके हाथों में लाठी डंडे, रॉड, रायफल और पिस्टल थी। लोगों ने उन्हें पीटा और राड मारकर उनका सिर फोड़ दिया।

हमलावरों ने अमित से मारपीट कर फायरिंग की, जिसमें वे बच गए। हमलावरों ने प्रदीप को गाड़ी से रौंदने की कोशिश की। प्रदीप ने दूसरी ओर कूदकर अपनी जान बचाई। उन्होंने रविवार सुबह थाना इंदिरापुरम में छह नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। 

पहले से चल रहा था विवाद     
एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि कुछ माह पहले कुछ लोगों ने एक इंजीनियर की पिटाई कर दी थी। इस मामले में सचिन उसकी सहायता कर रहे थे। कई बार उन्हें मामले से दूर रहने के लिए धमकी भी मिली थी।
विज्ञापन


आशंका है कि इसी विवाद को लेकर उन पर जानलेवा हमला हुआ। एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी का कहना है शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें