फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर से मांगी चार करोड़ की रंगदारी

Sun, 11 Jun 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
mobile - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लोहिया नगर में एक बिल्डर से चार करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी मांगने तीन लोग शुक्रवार रात उसके घर पर पहुंचे। पैसा देने से इंकार करने पर बिल्डर और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। रविवार को बिल्डर ने सिहानी गेट थाने में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


लोहिया नगर बी-ब्लाक निवासी महेश चंद गर्ग फ्लैट बनाकर बेचने का काम करते हैं। महेश गर्ग के मुताबिक एक व्यक्ति को उन्होंने फ्लैट निर्माण का ठेका दिया था। ठेकेदार अपने दो साथियों के साथ मिलकर उनसे रंगदारी मांग रहे हैं। आरोप है कि यह लोग दबंग किस्म के हैं और उनसे पहले भी रुपये लेते रहे हैं। अब काफी दिनों से वह उनसे चार करोड़ रुपये रंगदारी मांग रहे हैं।

शुक्रवार को तीनों लोग उनके घर पर पहुंचे और रुपयों की मांग की। रंगदारी देने से इंकार करने पर मारपीट की और भुगत लेने की धमकी दी। महेश गर्ग का आरोप है कि रंगदारी मांगने वाले लोगों ने रुपया न देने पर उन्हें व उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। रविवार को महेश गर्ग ने सिहानी गेट थाना प्रभारी को तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी विनोद पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला लेनदेन का लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें