फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा ने युवती की गर्दन में घोंपा चाकू, गंभीर

Wed, 28 Sep 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
knife - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डासना गेट चौकी क्षेत्र के पच्छादान मोहल्ले में एक जीजा ने युवती की गर्दन पर चाकू घोंपकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवती का जीजा मौके से फरार हो गया।घायल प्रीति (25) पुत्री गंगादास निवासी पच्छादान मोहल्ला नगर कोतवाली हैं। वह दो माह पहले तक नोएडा सेक्टर-58 में कॉल सेंटर में जॉब करती थीं।
विज्ञापन


पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने जॉब छोड़ दी थी। परिजनों ने बताया कि गंगादास की तीन बेटियां कुसुम, सुषमा और प्रीति है, जिनमें से वह दो की शादियां कर चुके हैं और प्रीति अभी अविवाहित हैं। परिजनों की माने तो गंगादास को कोई बेटा नही हैं।

इसलिए उनकी बड़ी बेटी कुसुम का पति धर्मवीर शादी के दो साल बाद से पिछले 17 सालों से उनके साथ ही घर जमाई बनकर रह रहा है। जबकि धर्मवीर हरियाणा के पलवल का रहने वाला है और नोएडा सेक्टर-58 के एक कॉल सेंटर मेें केब का ड्राइवर है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम को धर्मवीर की बड़ी बेटी 14 साल की बेटी पल्लवी और प्रीति रात भर एक ही बिस्तर पर सोए थे। किसी बात से आहत धर्मवीर ने बुधवार सुबह पांच बजे बिस्तर पर सो रही प्रीति की गर्दन पर चाकू से एक वार कर दिया। इससे प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गई।

मौसी को बचाने में उसकी बेटी पल्लवी भी मामूली रूप से घायल हो गई। चाकू मारने के बाद धर्मवीर मौके से भाग गया। परिजन प्रीति और पल्लवी को लेकर एमएमजी अस्पताल पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। एमएमजी के डॉक्टरों ने प्रीति को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि पल्लवी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी।

परिजनों ने बताया कि जीटीबी अस्पताल में प्रीति की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, इस संबंध में नगर कोतवाली एसएचओ धीरेंद्र यादव का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि पुलिस के पास इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। फिर भी पुलिस आरोपी का युवती पर हमला करने के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। युवती के होश में आने के बाद ही पुलिस उसके बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें