फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दुकानों का शटर तोड़कर लाखों का माल चुराया

Thu, 02 Jun 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आर्यनगर में चोरों ने भाजपा नेता के कार्र्यालय समेत पांच दुकानों का शटर तोड़कर लाखों का सामान चुरा लिया है। सूचना मिलने के बावजूद पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। घटना से दुकानदारों में रोष है।
विज्ञापन


आर्यनगर के श्रीराम पैलेस में दुकान करने वाले अनवर हुसैन ने बताया कि वह लिफ्ट को सही करने का काम करते हैं। बुधवार सुबह पड़ोस के दुकानदारों ने शटर टूटा होने की सूचना दी थी। वह अन्य दुकानदारों के साथ सुबह साढे़ नौ बजे मार्केट पहुंचे।

चोर उनकी दुकान सेे प्रिंटर, इन्वर्टर, डबल बैट्री और साढे़ 22 हजार रुपये ले गए हैं। इसके अलावा पड़ोस में ही सुशांत चौधरी की दुकान का शटर और खिड़की उखाड़कर चोर इर्न्वटर, बैट्री और 5 हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन


दोनों दुकानों से चोरी हुए माल की कीमत करीब डेढ़ रुपये है। भाजपा नेता अनुज शर्मा ने बताया कि मार्केट में ही उनका ऑफिस है। चोरों ने उनके ऑफिस में भी चोरी की कोशिश की थी, हालांकि ऑफिस में सामान न होने कारण चोरी नहीं कर सके।

इसके अलावा दो अन्य दुकानों में चोरी की कोशिश की गई है, लेकिन सामान नहीं मिला। अनुज ने बताया कि वारदात की सूचना कंट्रोल रूम में दे दी गई, लेकिन पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। तीन बार कॉल करने पर भी एक घंटे बाद पुलिस मौका मुआयना करने के लिए पहुंची। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें