फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या

Tue, 05 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
का्रइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमित विहार कालोनी में रविवार रात घर से सामान चुराकर भाग रहे चोर की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। छह लोगों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, अमित विहार कालोनी में ढलाई कारीगर राजेश घर की ऊपरी मंजिल पर सोए थे। उनका छोटा भाई देवेंद्र घर के बाहरी कमरे में टीवी देख रहा था। इसी दौरान सुबह चार बजे पड़ोसी की छत के रास्ते एक चोर घर में घुस आया। चोर राजेश की पैंट से पर्स निकालने का कोशिश कर रहा था। उसे देखकर देवेंद्र ने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए। घर के बाहर भीड़ लग गई। चोर दीवार कूदकर भागने लगा। घर से कुछ दूरी पर लोगों ने उसे दबोच लिया। उसके हाथ में राजेश की पैंट थी। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


वह बेहोश हो गया। उसके हाथ-पैर और सिर से खून बह रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

लोनी बार्डर थाना एसएचओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि चोर की जेब से एक पर्स बरामद हुआ है, जो कुछ दिन पूर्व इंद्रापुरी कालोनी के पास से चोरी किया गया था। दूसरी तरफ, लोगों का कहना है कि आए दिन हो रही चोरियों से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन


पुलिस को सवा चार बजे सूचना दी गई थी। लेकिन डेढ़ घंटे बाद पुलिस पहुंची। पुलिस समय से मौके पर पहुंच जाती तो चोर की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें