फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अनिल दुजाना बोल रहा हूं...पांच लाख पहुंचा दे’

Tue, 27 Sep 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
गन - फोटो : Dawn
विज्ञापन
अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार त्यागी और महामंत्री अश्वनी त्यागी ने एसएसपी से शिकायत की है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि अनिल दुजाना के नाम पर उनसे रंगदारी मांगी गई है।एसएसपी से की गई शिकायत में राजकुमार त्यागी ने लिखा है कि 25 सितंबर को वह मोदीनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


शाम को 7:34 बजे उनके मोबाइल पर फोन कॉल आई। फोन करने वाले ने उनका नाम पूछा और गाली-गलौज करते हुए कहा कि मैं दुजाना से बोल रहा हूं। पैसे पहुंचा दे, नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। इसकी रिकॉर्डिंग भी उनकेपास है।

इसके कुछ देर बाद अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के महानगर महामंत्री एवं कांग्रेसी नेता अश्वनी त्यागी के पास अलग नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि ‘मैं अनिल दुजाना बोल रहा हूं, भाई ने पांच लाख पहुंचाने को कहा है।’ इसके बाद गाली-गलौज की और कहा कि हम लोग फोन पर बता देंगे कि पैसे कहां पहुंचाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फोन काट दिया। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें