फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरटेल के कलेक्शन एजेंट से तमंचे के बल पर 60 हजार लूटे

Sat, 11 Feb 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
विज्ञापन
दीपक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 इंदिरापुरम के अभय खंड इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एयरटेल कंपनी के कलेक्शन एजेंट को तमंचे के बल पर लूट लिया। बदमाश रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में करीब 60 हजार रुपये और रिचार्ज कूपन थे। कलेक्शन एजेंट ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

    
नोएडा निवासी दीपक कुमार एयरटेल टेलीकॉम कंपनी में कलेक्शन एजेंट हैं। वह इंदिरापुरम इलाके में कूपन और रुपये कलेक्शन का काम करते हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह दुकानों से पैसा इकठ्ठा कर नोएडा जा रहे थे।

सेंट फ्रांसिस स्कूल के पीछे पहुंचते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले एक बदमाश ने उन पर तमंचा तान दिया और रुपये से भरा बैग छीन लिया। बैग में करीब 60 हजार रुपये, जरूरी कागजात और रिचार्ज कूपन थे।
विज्ञापन


बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और एनएच-24 की तरफ भाग निकले। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अनिल कुमार यादव ने बताया कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।      

सूचना के 20 मिनट बाद पहुंची पुलिस      
गाजियाबाद पुलिस सूचना मिलने पर दस मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचने का दावा करती है लेकिन वारदात के बाद इस दावे की पोल खुल गई। पीड़ित दीपक ने बताया कि सूचना देने के करीब 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस कर्मियों ने पहुंचते ही उनसे पूछताछ शुरू कर दी, जो देर तक चली जबकि पुलिस को बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाना चाहिए था। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर अभय खंड चौकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें