फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से गैंगरेप

Wed, 19 Oct 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
विज्ञापन
rape with minor - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली के एक कांट्रेक्टर की पत्नी के साथ नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर गैंगरेप किया गया और अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद से तीन आरोपी फोटो सोशल साइट पर डालने की धमकी देकर उसका शोषण कर रहे हैं। परेशान परिवार सिहानी गेट से दिल्ली शिफ्ट हो गया है। इस संबंध में सिहानी गेट थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


कांट्रेक्टर ने बताया कि वह परिवार के साथ सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रहते थे। चार महीने पहले उनके पड़ोस में एक शादी समारोह था, जिसमें उनकी पत्नी भी गई थी। आरोप है कि रात में तीन युवकों ने उनकी पत्नी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया।

इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया। उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं और तब से आरोपी पत्नी को ब्लैकमेल कर उसका शोषण कर रहे हैं। परेशान होकर वह घर बेचकर दिल्ली शिफ्ट हो गया है, मगर आरोपी फिर भी उसे परेशान कर रहे हैं। फोटो सार्वजनिक कर बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में पीड़ित परिवार कई बार सिहानी गेट थाने में तहरीर दे चुका है और दो बार सीओ सेकेंड से शिकायत भी कर चुका है, मगर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं, इस संबंध में सिहानी गेट एसएचओ का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें