फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के कार्ड छापने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Fri, 05 Aug 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शादी के कार्ड बनाने वाली एक फैक्ट्री में बुधवार देर रात  भीषण आग लग गई। लोनी, साहिबाबाद, वैशाली, हिंडन एयर फोर्स स्टेशन से पहुंची सात गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


फायर बिग्रेड की गाड़ियों को पानी के लिए कई चक्कर लगाने पड़े। करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

सोनिया विहार दिल्ली निवासी प्रियांशु की ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में शादी के कार्ड बनाने की फैक्ट्री है। बुधवार देर रात उनकी फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में रखे गत्ते ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। आग भीषण होने से लोनी के साथ ही साहिबाबाद, वैशाली और हिंडन एयर फोर्स फायर स्टेशन से गाड़ियां मंगवाई गईं। बुधवार की रात नौ बजे लगी आग पर सुबह पांच बजे काबू पाया जा सका।

आग से आसपास के फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद आग के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें