फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार के किराएदार को धमकाने पर होमगार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किरायेदार को धमकाने पर होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। रिश्तेदार के मकान में किराए पर रह रहे एक युवक को धमकाना होमगार्ड को भारी पड़ गया। पीड़ित युवक की तहरीर पर सिहानी गेट कोतवाली पुलिस ने रिश्तेदार समेत होमगार्ड के खिलाफ धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र की कृष्णानगर कॉलोनी में मीनाक्षी का मकान है। मकान में अनुज किराए पर रहता था। मीनाक्षी ने अनुज से कुछ रुपये उधार ले रखे थे। इसी बीच मीनाक्षी ने राजकुमार को मकान बेच दिया। अब वह किरायेदार से मकान खाली कराने के लिए दबाव बना रही है। अनुज से मकान खाली करने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि जब तक उसके उधार के रुपये नहीं दिए जाएंगे, तब तक वह मकान खाली नहीं करेगा। इसी दौरान राजकुमार सिहानी गेट थाने की पीआरवी पर तैनात होमगार्ड को लेकर अनुज के पास पहुंचा और पुलिसकर्मी बताते हुए उसे धमकाया। इसकी शिकायत अनुज ने एसएसपी से की। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए होमगार्ड व उसके रिश्तेदार के खिलाफ सिहानी गेट थाने को कार्रवाई के आदेश दिया है। कोतवाली प्रभारी सिहानी गेट संजय पांडेय ने बताया कि अनुज से मीनाक्षी ने उधार रुपये लिए थे। वह रुपये वापस नहीं कर रही थी। होमगार्ड गजेंद्र पुलिसकर्मी बनकर धमकाने लगा। गजेंद्र और उसके रिश्तेदार राजकुमार के खिलाफ धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध वसूल का आरोप लगाया
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना पुलिस पर एक अधिवक्ता ने मारपीट और अवैध वसूली का आरोप लगाया है। अधिवक्ता ने बताया कि उसकी कार चोरी हो गई थी। वह कागज लेकर कोतवाली से कार लेने आया था। पुलिस ने अभद्रता करते हुए मारपीट की और रुपये मांगने का आरोप लगाया। सिहानी गेट प्रभारी ने बताया कि अधिवक्ता की कार कोर्ट से मिलेगी। वह पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता कर कार देने का दबाव बना रहे थे। आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें