फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थ-डे पार्टी मनाने आए युवकों ने होटल मैनेजर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्थ डे पार्टी मनाने आए युवकों ने होटल मैनेजर को पीटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। होटल में दोस्त की बर्थ-डे पार्टी मनाने पहुंचे युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। होटल मैनेजर ने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने शांति भंग की धारा में तीन युवक का चालान किया है।
विज्ञापन

कविनगर थाना की एक कॉलोनी निवासी मोहित, गौरव, अमन लाल कुंआ स्थित एक होटल में बर्थ डे पार्टी मनाने के लिए गए थे। मोहित का जन्मदिन था। तीनों युवकों ने शराब पी और होटल में हंगामा शुरू कर दिया। होटल मैनेजर संजीव व एक अन्य युवक अजमत ने हंगामे का विरोध किया तो आरोपी युवक आक्रोशित हो गए। होटल मैनेजर को पीटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह से होटल मैनेजर को बुलाया। लोगों ने 100 नंबर पर कॉल करके मारपीट की सूचना दी। पुलिस आरोपी युवकों को लेकर थाने ले आई। पुलिस के साथ भी आरोपियों ने सही व्यवहार नहीं किया। पुलिस के पूछताछ करने पर भी वह उल्टे जवाब देते रहे। कविनगर कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि हंगामा करने वाले युवकों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें