फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर केबिन के एसी में लगी आग, चार ट्रेन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
पावर केबिन के एसी में लगी आग, रुकीं चार ट्रेनें
विज्ञापन

साहिबाबाद। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पावर केबिन में लगे एसी में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग से पूरे पावर केबिन में धुआं भर गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से एक ईएमयू, एक डबल डेकर एसी एक्सप्रेस और दो मालगाड़ी करीब 15 मिनट तक प्रभावित हुईं। इन ट्रेनों को स्टेशन पर रोका गया था।
विज्ञापन

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे पावर केबिन में लगे एसी में आग लग गई। देखते ही देखते धुआं पूरे पावर केबिन में भर गया। इस दौरान रेलवे कर्मियों ने मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। रेलवे कर्मियों ने पावर केबिन की खिड़कियों के शीशे तोड़कर और दरवाजा खोलकर धुआं निकाला। एसी में लगे आग पर काबू पाया। आग लगने के दौरान पलवल से गाजियाबाद जा रही ईएमयू और आनंद विहार से लखनऊ जाने वाली डबल डेकर एसी एक्सप्रेस भी 15 मिनट तक लेट हो गई। साथ ही दो मालगाड़ियां भी प्रभावित हुईं। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने की वजह का पता नहीं लग सका है। आग से कोई हताहत नहीं हुआ। पावर केबिन में सिग्नल कंट्रोल और ट्रैक मॉनिटरिंग का काम होता है। इसलिए ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें