फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़, भाई को मारने की दी थी धमकी

विज्ञापन
rape
विज्ञापन
गाजियाबाद। लालकुआं क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली किशोरी से एक मनचले ने छेड़छाड़ की। किशोरी और उसके भाई ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता ने कविनगर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूलरूप से शाहजहांपुर के रहने वाले एक व्यक्ति फिलहाल लालकुआं के पास एक कालोनी में रहते हैं। पिता के मुताबिक, उनकी 14 वर्षीय बेटी के साथ पास के ही एक युवक दीपक ने अश्लील हरकत की। किशोरी के भाई ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी दीपक के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएचओ कविनगर का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें