फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के लोगों पर भी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे पक्ष पर भी रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा की इंदिरा विहार कालोनी में सोमवार सुबह दो पक्षों में हुए संघर्ष मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पांच नामजद और 20 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस अभी तक एक भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कालोनी में मंगलवार को भी पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि खोड़ा की इंदिरा विहार कालोनी में बकरे ने एक अधेड को धक्का मार दिया था। पड़ोसी के घर उल्हाना लेकर जाने पर दोनों पक्षों में मारपीट के बाद हंगामा हो गया था। मामले ने सांप्रदायिक रूप ले लिया था। कालोनी में पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया था। सोमवार को एक पक्ष ने खोड़ा थाने में रईश, जावेद, नाजिम, शोएब, शाहिद, साहिल और एहसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, मंगलवार को खोड़ा पुलिस ने एक धार्मिक स्थल के पदाधिकारी इस्तियात की शिकायत पर केके, उपेंद्र, राजकुमार, अखिलेश, गौरव को नामजद करते हुए 20 से अधिक के खिलाफ रिपोर्ट की है। पुलिस ने अभी किसी पक्ष से कोई गिरफ्तारी नहीं की है। एसएचओ खोड़ा धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच के बाद ही जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कालोनी में शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें