फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 लग्जरी गाड़ियों के साथ पांच बदमाश दबोचे

Sun, 27 Nov 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साहिबाबाद पुलिस ने लग्जरी गाड़ियों को लूटने और चुराने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लुटेराें की निशानदेही पर नौ लग्जरी गाड़ियां, दो तमंचे और तीन चाकू बरामद किए हैं। गैंग का मास्टरमाइंड व अन्य बदमाश फरार हैं। इस गैंग के टारगेट पर शादी में फार्म हाउस आने वाली गाड़ियां होती थीं।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी अनुज तिवारी निवासी मानिकपुर प्रतापगढ़, शाकिर उर्फ शातिर निवासी देहली गेट अलीगढ़, आमिर निवासी मवाना मेरठ, फैजान निवासी गंगोह सहारनपुर और राजेंद्र निवासी शालीमार गार्डन साहिबाबाद हैं।

एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस की टीम तुलसी निकेतन चौकी क्षेत्र में सफेद हाथी गेट के पास चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि एक्सयूवी गाड़ी में कुछ बदमाश दिल्ली की ओर से गाजियाबाद आ रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर अनुज, शाकिर, और आमिर को दबोच लिया। जब पुलिस ने तीनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने गैंग के अन्य दो बदमाश फैजान और राजेंद्र के बारे में बताया। एसपी सिटी ने बताया कि फैजान और राजेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने शक्ति खंड 3 स्थित एक वर्कशॉप से भी लूटी और चोरी की गई नौ गाड़ियां बरामद कीं।

इन नंबरों की हैं गाड़ियां
गाड़ियों में दिल्ली के गाजीपुर से लूटी हुई एक्सयूवी यूपी 14 बीजे 8008, दिल्ली के पंजाबी बाग से लूटी हुई फॉरच्यूनर एचआर 13 एच 5353, इंदिरापुरम से चोरी की होंडा इमेज डीएल 13 सीसी 5367, सरोजनी नगर दिल्ली से चोरी एक्सयूवी एचआर 51 एएक्स 0647, इंदिरापुरम से चोरी होंडा सिटी डीएल 4 एसएएफ 0077, साहिबाबाद से चोरी क्रेटा यूपी 14 सीवाई 1413, साहिबाबाद से चोरी सफारी डीएल 1 सीएस 5683, हौजखास दिल्ली से चोरी स्कार्पियो डीएल 12 सीके 3201 शामिल हैं।

इसके अलावा एक वैगनआर डीएल 5 सीएच 5858 है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद और नोएडा से अब तक करीब 20 से अधिक लग्जरी कारों को लूटा या चुराया है। बदमाशों का नेटवर्क यूपी, दिल्ली और गुजरात समेत कई राज्यों में फैला हुआ है।

पुलिस के पास फॉरच्यूनर कार लेने पहुंचा पीड़ित
फॉरच्यूनर एचआर 13 एच 5353 बरामद होने के बाद पुलिस ने कार के मालिक नानक चंद शर्मा निवासी शालीमार बाग को सूचना दी। इसके बाद शनिवार दोपहर पुलिस लाइन में चल रही प्रेस वार्ता के दौरान ही कार मालिक पहुंचे।

उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को उनकी पत्नी कार के ड्राइवर के साथ शॉपिंग के लिए कोहट एंक्लेव मेट्रो स्टेशन के पास गई थी। कार में बैठकर मालकिन का इंतजार कर रहे ड्राइवर को बदमाशों ने आकर तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और उसे पंजाबी बाग इलाके में फेंककर कार को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें