करहेड़ा के रोहित की थी गर्दन कटी लाश
लोनी। ट्रानिका सिटी स्थित यूपीएसआईडीसी के पास 20 नवंबर को एक गड्ढे में मिले शव की पुलिस ने शुक्रवार को शिनाख्त कर ली। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस के अनुसार, युवक को साहिबाबाद से अगवा कर हत्या के बाद शव ट्रानिका सिटी में फेंक गया था।
20 नवंबर को ट्रानिका सिटी स्थित यूपीएसआईडीसी के पास करीब 22 वर्षीय युवक का शव मिला था। गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली। एसएचओ नीरज सिंह ने बताया कि शव रोहित पुत्र राजकुमार निवासी कान्हा उपवन रोड करहेड़ा साहिबाबाद के रूप में हुई है। बताया गया कि 18 नवंबर को युवक को अर्थला से अपहरण करके हत्या कर शव को ट्रानिका सिटी में फेंक दिया था। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।