रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर प्रधान को धमकाया
मुरादनगर। रिपोर्ट वापस न लेने पर दबंगों ने दलित प्रधान को जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि थाना पुलिस नामजद लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस पर प्रधान ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
प्रधान ने बताया कि वह बुधवार दोपहर बाइक से किसी काम से दुहाई जा रहा था। रास्ते में कार सवार गांव के तीन लोगों ने रास्ता रोका और रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। एसओ का कहना है कि प्रधान की शिकायत पर जांच की जा रही है। गौरतलब है कि सात नवंबर को दीपावली वाले दिन प्रधान पत्नी के साथ बाइक से गांव के मंदिर में पूजा करने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में तीन दबंगों ने रंजिश में प्रधान से गालीगलौज और मारपीट की। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने प्रधान की पत्नी को भी पीटा। दंपति के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग गए थे। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आनंदपाल, राहुल, बिजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।