फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडोला मामले में की भड़काऊ पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडोला मामले में की भड़काऊ पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मंडोला मामले में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार शाम मंडोला के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। कुछ ही देर बाद किसानों ने ट्रॉनिका सिटी थाने का घेराव किया और उस व्यक्ति को छोड़ने की मांग की।

आवास विकास परिषद की मंडोला विहार योजना से प्रभावित किसानों ने रविवार को आमरण अनशन की घोषणा की थी। आमरण अनशन के समर्थन में मंडोला निवासी अशुल त्यागी ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट जारी कर दी।
विज्ञापन


पोस्ट से माहौल खराब होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली। शुक्रवार शाम पुलिस ने मंडोला गांव में दबिश देकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जिस पर गुस्साए किसान बड़ी संख्या में ट्रॉनिका सिटी थाने पहुंचे और अंशुल को छोड़ने की मांग की। एसडीएम अतुल कुमार का कहना है कि गांव से ट्रॉनिका सिटी थाने पहुंचे लोगों से वार्ता की जा रही है। वार्ता के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें