दूसरी औरत के साथ पति को पकड़ा, पीटा
नगर की एक कालोनी में शुक्रवार को पत्नी ने दूसरी औरत के साथ पति को रंगरलियां मनाते देख लिया। महिला ने पति को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया। कालोनी निवासी एक युवक गाजियाबाद की निजी कंपनी में ड्राइवर है।
शुक्रवार दोपहर उसकी पत्नी बाजार से सामान लेने गई थी। दोपहर करीब तीन बजे लौटी तो देखा मकान का दरवाजा खुला है और उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ रंगरलिया मना रहा है।
दूसरी महिला के साथ पति को देखकर उसे गुस्सा आ गया। महिला चप्पल से पीटते हुए पति को पहले सड़क पर लाई, फिर थाने ले गई। नग्न अवस्था में युवक को पीटता देखकर लोगों की भीड़ लग गई। जबकि मौके से दूसरी महिला भाग गई। एसओ का कहना है कि महिला के तहरीर देने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।