फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से एक लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से एक लाख की ठगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। एटीएम से कुछ युवकों ने एक लाख रुपये की ठगी कर ली। 10 बार में यह रुपये निकाले गए। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर में लगातार एटीएम से ठगी के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन पुलिस या बैंक इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। नंदग्राम निवासी संजीव यादव का आरडीसी स्थिति आइसीआइसीआइ बैंक में बचत खाता है। 10 जनवरी को शाम साढ़े सात बजे उनके मोबाइल 10 ट्रांजेक्शन के मैसेज आए। उसमें से एक लाख रुपये निकल चुके थे। पीड़ित ने तत्काल बैंक की हेल्प लाइन नंबर पर फोन करके घटना की जानकारी दी। घटना के बाद से पीड़ित पुलिस और बैंक अधिकारियों के चक्कर काट रहा था, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी से शिकायत के बाद कविनगर थाना पुलिस ने युवक की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ने बताया कि बैंक भी सही जानकारी देने को तैयार नहीं है। किस एटीएम से रुपये निकले हैं, इसकी जानकारी की जा रही है। कविनगर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें