फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बुझा घर का चिराग, मॉडल की मौत
विज्ञापन

मसूरी। मुरादाबाद निवासी एक युवा मॉडल की सोमवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह गोविंद पुरम के एक फार्म हाउस में शादी में शामिल होने आया था। मंगलवार को उसे देहरादून में एक शूटिंग के लिए जाना था। मृतक तीन बहनों में अकेला भाई था। हादसे में घर का चिराग बुझ गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद स्थित पीएसी रोड निवासी हरेंद्र चौधरी (28) मूलरूप से सरकड़ा अमरोहा का रहने वाला था। हरेंद्र मॉडलिंग करता था और उसके पिता यूपी पुलिस से रिटायर्ड सिपाही हैं। हरेंद्र के दोस्त अमित के मुताबिक सोमवार रात अमित गोविंद पुरम स्थित फार्म हाउस मेें एक शादी में आया था। रात करीब 12 बजे उसने हरेंद्र के मोबाइल पर कॉल की तो फोन किसी ऑटो चालक ने रिसीव किया। उसने कहा कि मोबाइल ऑटो में छूट गया था और अब वह गोविंद पुरम पुलिस चौकी पर देने जा रहा है। यह मोबाइल किसका है वह नहीं जानता। थोड़ी देर बाद अमित ने हरेंद्र के नंबर पर दोबारा कॉल की तो फोन एक पुलिसकर्मी ने रिसीव किया। उसने कहा कि हरेंद्र को मसूरी थाना क्षेत्र के होटल पार्थ इन के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और उसे एमएमजी अस्पताल लाया गया है। अमित वहां पहुंचा और हरेंद्र के परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने हरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अमित के मुताबिक मंगलवार को हरेंद्र को शूटिंग के लिए देहरादून जाना था। एसएचओ मसूरी का कहना है परिजनों को सूचना दे दी गई है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें